दुमका, फरवरी 4 -- जामा, प्रतिनिधि।आर्थिक तंगी के कारण दुर्घटना में घायल हुए वृद्ध अपना इलाज नहीं करा पा रहे हैं। वर्तमान में वृद्ध अपने घर पर ही हैं। मामला जामा प्रखंड क्षेत्र के सिमरा पंचायत अंतर्गत पंचरूखी गांव की है। जानकारी के मुताबिक जामा चौक के समीप पालाजोरी सड़क पर बीते गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में सिमरा पंचायत अंतर्गत पंचरूखी गांव निवासी 62 वर्षीय बोधन सोरेन ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जामा थाना पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल वृद्ध को तत्काल बेहतर इलाज के लिए दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। वहां एक दिन तक इलाज चलने के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। हालांकि परिजनों ने कमजोर आर्थिक स्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.