कानपुर, मार्च 23 -- कानपुर। नवाबगंज में कस्टमर का आर्डर ले जाने से मना करने पर दबंग साथी कर्मियों ने डिलीवरी ब्वॉय से मारपीट कर पैर में गोली मार दी। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की पड़ताल कर गंभीर रूप से घायल युवक को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। नवाबगंज के उजियारीपुरवा निवासी अंकित निषाद की तहरीर के अनुसार, वह एक ऑनालाइन कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय है। नवाबगंज के मैनावती मार्ग में स्थित कंपनी के ऑफिस में पड़ोसी शिवम निषाद व सूरज निषाद भी काम करते है। 21 मार्च को शिवम ने कस्टमर का आर्डर ले जाने को कहा, मना करने पर कहासुनी हो गई। वहीं, 23 मार्च को अंकित जब ऑफिस पहुंचा तो घात लगाए आरोपितों ने उसे जबरन रोक लिया और गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपितों ने मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.