रामपुर, दिसम्बर 20 -- फर्स्ट इम्प्रेशन पब्लिक स्कूल में शनिवार को आर्ट गैलरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मनमोहक पेंटिंग्स, स्केच और क्राफ्ट आर्ट तैयार की जिसको विस्तृत रूप में विद्यालय में प्रस्तुत किया गया।आर्ट गैलरी में प्रदर्शित कलाकृतियों ने उपस्थित सभी लोगों को अत्यंत प्रभावित किया। बच्चों की सोच, मेहनत और कल्पनाशक्ति हर एक कलाकृति में साफ झलक रही थी। प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में अभिभावक एवं बाहरी अतिथि विद्यालय पहुंचे, जिन्होंने बच्चों की कला की खुले दिल से सराहना की। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों और अतिथियों ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनके प्रयासों की प्रशंसा की और उन्हें भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। बच्चों को मिला य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.