बोकारो, अगस्त 5 -- बोकारो, प्रतिनिधि। आर्ट ऑफ़ लिविंग बोकारो ईकाई की ओर से सेक्टर 1 में सावन महोत्सव का आयोजन हुआ। अध्यक्षता संध्या सिन्हा ने किया। उपस्थित सदस्यों ने हर्षोउल्लास के साथ नाच कर गीत गाकर अपनी खुशियां जाहिर की। शिव भजन व लोकगीत पर महिलाएं झूमती नजर आई। संध्या सिन्हा ने कहा कि सावन का महीना प्रकृति के साथ रहने का महीना है। प्रवक्ता संजय सोनी ने कहा कि बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने व प्रकृति के साथ रहने का महीना है। मौके पर सुनीता सिन्हा, पद्मावती राय, कृति सिन्हा, ममता सिंह, रीता पाठक, साधना पाठक, शांति कुमारी, नीलम देवी, शशि लंबा, पूनम लाल मंजू देवी, विपिन बेदी, रीता देवी, सुधा सिंह, सीमा मिश्रा, चमचम झा, सीमा कुमार, पूनम राय सहित अन्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.