बोकारो, दिसम्बर 18 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बुधवार को आर्ट ऑफ़ लिविंग बोकारो चैप्टर की ओर से सेक्टर 4 स्थित सेंटर में सेमिनार का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों के मानसिक विकास के गुर बताए गए। बेंगलुरु आश्रम से आए शिक्षक रुपेश ने इस सेमिनार में बच्चों के विकास के लिए बहुत सारे उपाय बताए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद कुमार तृप्ति ने किया। शिक्षक रूपेश कुमार ने कहा कि इस सेमिनार को करने से बच्चों में बौद्धिक मानसिक व शारीरिक विकास होता है। जैसे हम पैर पौधों को अच्छे से पानी व खाद्य से सिंचते हैं तो पेड़ बड़े होकर अच्छे फल देते हैं। उसी प्रकार हम बच्चों को अच्छी शिक्षा व अनुशासन देंगे, तभी वे आगे चलकर देश का विकास करेंगे। विनोद तृप्ति ने कहा कि बच्चों को जैसे शिक्षा देते हैं हम वैसे ही बच्चे आगे बढ़कर काम करते हैं। अच्छी शिक्षा बच्चों का अधिकार है। यह...