अलीगढ़, जुलाई 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आधुनिक होते जा रहे जमाने में पुलिस का कामकाज भी बदल गया है। अब चोरी-लूट की बजाय साइबर ठगी बढ़ गई हैं, जिनमें शातिर भी तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी दिशा में पुलिस खुद को ढाल रही है। वहीं, आरक्षी भर्ती में चयनित हुए 861 रिक्रूट आरक्षियों को भी आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस व साइबर सुरक्षा में दक्ष बनाया जा रहा है। ▪️आरक्षी नागरिक पुलिस की सीधी भर्ती-2023 के तहत जिले से 1338 अभ्यर्थी चयनित हुए थे। इनमें 1017 युवा व 321 युवतियां हैं। इन्हें अलग-अलग जनपदों में ट्रेनिंग के लिए भेजा गया है। वहीं जिले में कुल 861 आरक्षी ट्रेनिंग के लिए आए थे। पुरुष आरक्षियों का नवीन पुलिस लाइन छेरत व महिला आरक्षी का रिजर्व पुलिस लाइन में प्रशिक्षण चल रहा है। इनमें 689 पुरुष व 172 महिला आरक्षी हैं। पुरुष आरक्षी अमरोहा, ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.