फतेहपुर, मार्च 25 -- फतेहपुर। पवित्र माह रमजान की 23 तारीख निकलने के बाद अब ईद के त्योहार को लेकर लोग खरीदारी करने लगे हैं। खरीदारों की भीड़ से बाजारों में रौनक दिखाई दे रही है। हांलाकि ईद पर्व में अभी कुछ समय शेष है। ईद में नए कपड़े पहनने को लेकर लोग कपड़ों आदि की खरीद कर रहे हैं। इस बार बाजार में लेड़ीज सूट सहित पुरुषों के कुर्ता-पायजामा की कई नई वैरायटियों को उतारा गया है जो लोगों को भा रही हैं। ईद पर्व को लेकर बाजार में सबसे अधिक कपड़ों की खरीदारी शुरू हो गई है। छोटी व बड़ी दुकानों में कपड़ों की खरीदारी को लेकर लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। जिसको लेकर दुकानदारों सहित विभिन्न मॉल में खरीदारों को आकर्षक ऑफर देकर भी आकर्षित कर रहे हैं। बाजार में खासतौर पर महिलाओं के लिए इस बार नए और आकर्षक फैशन ट्रेंड उतारे गए हैं। जिसमें सबसे अधिक दुबई व पाकिस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.