देवरिया, जून 9 -- प्रतापपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र स्थित कड़सरवा बुजुर्ग में शनिवार की रात आई बारात में आर्केस्ट्रा की नर्तकियों के साथ नृत्य करने को लेकर बारातियों और ग्रामीणों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान फायरिंग भी हुई जिसमें एक किशोर छर्रा लगने से घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया है। एएसपी व अन्य अधिकारियों ने थाने पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के कटहरिया निवासी पृथ्वीनाथ कुशवाहा के बेटे मोहन कुशवाहा की शादी थी। बारात शनिवार की रात कड़सरवा बुजुर्ग गांव निवासी महेंद्र कुशवाहा के घर आई थी। शादी की रस्में पूरी कराई जा रही थी। उधर आधी रात बाद तकरीबन 12:30 बजे जहां बारात रुकी थी वहां आर्केस्ट्रा में नर्कतियों के साथ नृत्य करने को लेकर बारातियों और कुछ ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.