बिहारशरीफ, दिसम्बर 3 -- मकान पर छापा मारकर आधा दर्जन नर्तकियों को छुड़ाया राजगीर के रामकृष्ण मठ के पास पुलिस ने की कार्रवाई राजगीर, निज संवाददाता। शहर में आर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने बुधवार को रामकृष्ण मठ के पास एक मकान में छापा मारकर आधा दर्जन से अधिक नर्तकियों को छुड़ाया है। इनमें से पांच नाबालिग है। इन्हें किशोर न्याय परिषद में प्रस्तुत किया गया। इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। आरोपितों में आर्केस्ट्रा संचालक व मकान मालकिन शामिल हैं। मकान मालकिन को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि एक मकान में अवैध रूप से दर्जनों लड़कियों को रखने व आर्केस्ट्रा की आड़ में उनसे अनैतिक कार्य करवाने की सूचना मिली थी। हिरासत में ली गयी लड़कियां तन्मय आर्केस्ट्रा के...