मुजफ्फरपुर, जनवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बैरिया स्थित महेश भगत बनवारी लाल कॉलेज के प्रांगण में रविवार को साहित्य की अविरल धारा बही। नया भारत सांस्कृतिक महोत्सव-2026 के अंतर्गत आयोजित 'आरोहण टैलेंट हंट' (कविता पाठ प्रतियोगिता) में जिले के उभरते कवियों ने अपनी रचनाओं से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना था। प्रतियोगिता में जिले भर के युवाओं ने हिस्सा लिया, जिसमें कविता के माध्यम से समाज, राष्ट्र और मानवीय संवेदनाओं के विभिन्न पहलुओं को प्रस्तुत किया गया। प्रतिस्पर्धा के बाद निर्णायकों ने विजेताओं रूप में आयुषी राज, सुजाता शर्मा, मुन्ना कुमार, मैत्री लता को सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में साहित्यकार भूपाल भारती, आरके राय, अर्चना गुप्ता, मुकेश कुमार और बिहारी साह शामिल ...