पटना, जून 3 -- हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को सलाह दी कि राज्य सरकार पर आरोप लगाने के पहले उन्हें अपने माता-पिता के शासनकाल को याद कर लेना चाहिए। मंगलवार को जारी बयान में डॉ. सुमन ने कहा कि अपराध, हत्या और रेप की हर एक घटना निंदनीय हैं। मगर अपराध की किसी घटना को लेकर सस्ती राजनीति करना उससे भी ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण है। मंत्री डॉ. सुमन ने दावा किया कि पूरे देश में आज लोगों को देश की सीमा से लेकर आंतरिक सुरक्षा तक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेतृत्व की एनडीए सरकार पर भरोसा है। एनडीए सरकार ने न केवल देश की सीमा की सुरक्षा को पुख्ता किया है, बल्कि पहलगाम जैसे आतंकी वारदात के खिलाफ कारगर कार्रवाई कर आम लोगों में सुरक्षा का भाव भी पैदा किया है। उन्होंने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.