अमरोहा, मार्च 28 -- जिले में मनरेगा जॉब कार्ड बनाने में बरती जा रही धांधली की शिकायतें लगातार बढ़ रही है। क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बहन व अन्य परिजनों के नाम गलत ढ़ंग से जॉब कार्ड में चढ़ाए जाने के आरोप के बाद इस ओर शिकायतों की कतार लगी है। कलक्ट्रेट पहुंचे गांव पलौला के ग्रामीणों ने गांव में डाक्टर, इंजीनियर के साथ ही विदेश में रह रहे लोगों तक के जॉब कार्ड बना दिए जाने का आरोप लगाया। निष्पक्ष जांच व कार्रवाई करने की मांग की। जोया ब्लाक क्षेत्र के गांव पलौला के कुछ ग्रामीण गुरुवार दोपहर कलक्ट्रेट पहुंचे। गांव में मनरेगा में हुए फर्जीवाड़े की जांच कराने की मांग की। इस बावत जिला प्रशासन को शिकायती पत्र सौंपा। आरोप लगाया कि गांव में मनरेगा के तहत जनप्रतिनिधियों ने अपने परिवार के सदस्यों तक के जॉब कार्ड बनवा रखे हैं। लखनऊ के केजीएमयू में रहकर ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.