देवघर, मई 30 -- देवघर, प्रतिनिधि। पालोजोरी थाना प्रभारी प्रभात कुमार को हिरासत में लिए गए आरोपी को छोड़ देने के आरोप में एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग द्वारा निलंबित किया गया था। सालो हेंब्रम को नया थाना प्रभारी बनाया गया है। कार्रवाई संतालपरगना के तत्कालीन आईजी क्रांति कुमार के आदेश पर हुई। बताते चलें कि कुछ दिनों पूर्व साइबर पुलिस की ओर से पालोजोरी थाना क्षेत्र में वहां की पुलिस की मदद से साइबर क्राइम के आरोप में तीन संदिग्ध को हिरासत में लिया गया था। उसमें एक मिराज अंसारी नामक युवक की पुलिस अभिरक्षा में मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पालोजोरी थाना का घेराव के साथ हंगामा करते हुए पुलिस पर पथराव भी किया था। उस मामले को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी भी दर्ज की थी। वहीं कांड के एक नामजद आरोपी को हिरासत में लिए जाने के बावजूद उसे बाद में छोड़ दिया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.