देवघर, फरवरी 9 -- देवघर, प्रतिनिधि। कर्नाटक के एक मामले में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर कर्नाटक के चार सदस्यीय पुलिस की टीम देवघर पहुंची है। आरोपी का सत्यापन और गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कर्नाटक पुलिस स्थानीय पुलिस के सहयोग से लगातार कार्रवाई कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्नाटक पुलिस ने आरोपी के संबंध में नगर थाना पुलिस से संपर्क किया। इस क्रम में देवघर पुलिस के एक पदाधिकारी ने पूरे मामले की जानकारी नगर थाना प्रभारी को दी। इसके बाद टेक्निकल सपोर्ट और सर्विलांस की मदद से आरोपी की पहचान की गई। तकनीकी माध्यमों से प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी की संभावित लोकेशन का भी पता लगाया गया है। कर्नाटक पुलिस की टीम नगर थाना पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर आरोपी की लोकेशन का भौतिक सत्यापन कर रही है। सत्यापन की प्रक्रिया पू...