मुरादाबाद, मई 1 -- मुरादाबाद में आईपीएल सट्टेबाजी के खेल में फंसे आरोपियों को राहत मिलना आसान नहीं है। सट्टेबाजों पर रंगदारी की धारा बढ़ने से गुरुवार को जिला जज की अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले में 6 मई को सुनवाई होगी। सिविल लाइंस पुलिस ने 12 अप्रैल की रात को व्यवसाई कौशल कपूर के घर पर छापा मारकर गोरखधंधा पकड़ा। पुलिस ने मौके से सट्टेबाजी से जुड़े अहम सुरागों के साथ नौ लोगों को पकड़ा। इसके बाद एक अन्य साहिल रस्तोगी को पुलिस ने पकड़ा। जेल में दस लोग अभी जेल में हैं। इन 18 दिनों में पुलिस के सामने दस के अलावा दर्जन भर लोगों के नाम सामने आए हैं। मामले की सुनवाई जिला जज की अदालत में होनी है। बुधवार को शोक सभा के चलते सुनवाई नहीं हो सकी। गुरुवार को भी पांच आरोपियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई निर्धाारित थी, लेकिन इस बीच पुलिस ने आरोपियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.