बदायूं, नवम्बर 29 -- बदायूं। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सिरसा दबरई के ग्रामीणों ने सिविल लाइन कोतवाली पर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने ग्रामीणों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। गांव निवासी भूपराम ने सिविल लाइन कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि वह 27 नवंबर को अपने खेत में पलेवा कर रहा था। इसी दौरान पड़ोसी गांव गौरामई के कुछ लोग शिकार की तलाश में घूमते नजर आए। शिकारियों के हाथ में नाजायज असलहे व लाठी-डंडे थे। इसी बीच शिकारी ने राष्ट्रीय पक्षी मोर पर बंदूक से निशाना साधा,यह देख उसने डेला मारकर मोर को उड़ा दिया। इससे बौखलाए शिकारी उसे गालीगलौज करने लगे। इसके बाद शिकारी गोकशी करने के लिए एक गोवंश का पीछा करने लगे, जिसका उसने विरोध किया। इसी बात पर शिकारियों ने उसके साथ मारपीट की। जिसमें उसका हाथ टूट गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.