मैनपुरी, अक्टूबर 11 -- दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम नगला बनी में शुक्रवार की रात दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के नामजदों ने पीड़ित के दरवाजे पर पहुंचकर लाठी डंडों से हमला बोलकर घायल कर दिया। मारपीट करते आरोपी सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए हैं। एक पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम नगला बनी निवासी रजनी देवी पत्नी अशोक कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि वह 10 अक्तूबर की रात नौ बजे खेत पर जानवरों को चारा डालकर घर आ रही थी। उसी समय रास्ते में शीलू उर्फ शैलेंद्र पुत्र मचल सिंह ने उसका हाथ पकड़ लिया और खेतों की तरफ खींचने लगा। वह हाथ छुड़ाकर अपने घर आ गई और अपने देवर सुखवीर को जानकारी दी। देवर शीलू के घर शिकायत करने गया तो शीलू के भाई सुरेंद्र, गुलशन ने मिलकर लात, घूंसों से मारपीट की और उसे घाय...