आजमगढ़, अक्टूबर 6 -- तरवां, हिन्दस्तान संवाद। तरवां थाने में रविवार को मारपीट के आरोपियों को बचाने पहुंचे पल्हना ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह उर्फ सोनू और थानाध्यक्ष चंद्रदीप सरोज के बीच तीखी नोकझोंक हुई। प्रमुख समर्थकों ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही लालगंज सीओ तीन थानों की फोर्स संग मौके पर पहुंच गए। एफआईआर की प्रति मिलने के बाद लोगों ने प्रदर्शन खत्म किया। तरवां क्षेत्र में कटाई गांव निवासी श्यामप्रभा सिंह के घर शनिवार रात भोज का आयोजन था। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। रसूलपुर किरहिया के लोग भी भो आए थे। इस बीच, कटाई और रसूलपुर किरहिया गांव के लोगों में किसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि रसूलपुर किरहरिया वालों ने कटाई के हीरा सहित चार लोगों की पिटाई कर दी। इससे वे बुरी तरह घायल हो गए। तरवां सीएचसी में उनका उपचार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.