हमीरपुर, फरवरी 8 -- हमीरपुर, संवाददाता। बीती दो दिसंबर की रात थाना कुरारा के उमराहट गांव के केवटन डेरा में हरौलीपुर पुलिस चौकी के सिपाही को बंधक बनाकर पीटे जाने की घटना के बाद से शुरू हुई पुलिस कार्रवाई पर सवालिया निशान लगाते हुए पीड़ित परिवारों ने किसी दूसरे जनपद की पुलिस या फिर सीबीआई/सीबीसीआईडी से जांच कराए जाने की गुहार लगाई है। कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे पीड़ित परिवारों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा है कि दो दिसंबर की रात चौकीदार से मामूली झगड़े में चौकी इंचार्ज ने इसे वृहद रूप देने के लिए उसी दिन रात में सुरेश निषाद को पकड़ने को कांस्टेबल आशीष मौर्या को भेजा था। कहासुनी के बाद कांस्टेबल की सूचना पर चौकी इंचार्ज निजी कार से मौके पर पहुंचे और सुरेश को मारपीट करते हुए गाड़ी में डालने लगे। पिटाई से घायल सुरेश मौके पर गि...