मुरादाबाद, दिसम्बर 6 -- रुस्तमनगर के हिंदू संगठन नेता सिद्धार्थ शेखर ने अपनी जान का खतरा बताते हुए कोतवाली में तहरीर भी है, जिसमें कहा गया कि पूर्व में दर्ज मुकदमों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। हिंदू जागरण मंच के वरिष्ठ पदाधिकारी सिद्धार्थ शेखर ने कहा कि ग्राम प्रधान पति व कुछ लोगों पर एक वायरल वीडियो में मर्डर करने की प्लानिंग चल रही थी। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो में उन्हीं के मर्डर की प्लानिंग चल रही है। हिंदू संगठन नेता सिद्धार्थ शेखर ने कहा कि दर्ज हुए मुकदमे में आरोपियों को जेल भेजा जाए। उनकी जान को खतरा बना हुआ है। आरोपियों के खिलाफ बिलारी थाने में करीब 9 मुकदमे हैं, ऐसे में त्वरित कार्यवाही की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...