रामपुर, नवम्बर 11 -- शहर कोतवाली क्षेत्र में भाजपा नेता के पिता व रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों की तलाश में दबिश दी मगर पकड़ में नहीं आए। मामले में पुलिस ने एक रिश्तेदार समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। सोमवार सुबह किला गेट के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला, जिसके सिर में गोली का निशान था। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान बजरिया मुल्ला जरीफ निवासी अब्दुल रहीम (61 वर्ष) के रूप में की। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। मृतक के बेटे और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पुराना गंज मंडल के नगर उपाध्यक्ष शाह फैसल रहीम ने बताया कि उनके पिता का एक करोड़ आठ हजार रुपये के लेन-देन को लेकर कुछ लोगों से व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.