लखीमपुरखीरी, जनवरी 1 -- शहर में 26 दिसंबर को दिनदहाड़े अधिवक्ता पर हुए जानलेवा हमले के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज सेंट्रल बार एसोसिएशन ने बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। मोहल्ला तीर्थ निवासी अधिवक्ता अशोक कुमार शुक्ला पुत्र चेतराम शुक्ला ने कोतवाली में तहरीर देकर कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित वकील के अनुसार वह 26 दिसंबर की शाम तहसील से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान सब्जी मंडी के पास वाल्मीकि पार्क के सामने रवि गुप्ता उर्फ मोन्टी, उसका भाई विजय प्रकाश गुप्ता और तीन अज्ञात लोग पहुंचे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में अधिवक्ता के हाथ में गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी बाइक क्षतिग्रस्त कर दी और बैनामे के लिए रखे गए 1 लाख 20 हजार रुपये लूट लिए। इसके साथ ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.