इटावा औरैया, जनवरी 13 -- चकरनगर, संवाददाता। नगला जोर गांव में अधेड़ की मौत के बाद हालात सोमवार को और ज्यादा तनावपूर्ण हो गए। जैसे ही सोमवार दोपहर मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक के साथ-साथ आक्रोश भी फैल गया। परिजनों और ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और उसके साथी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। देखते ही देखते गांव में तनाव की स्थिति बन गई। मंगलवार सुबह पुलिस के साथ-साथ क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के समझाने पर अंतिम संस्कार किया गया। 8 जनवरी को ग्राम प्रधान फूल सिंह उर्फ विपिन ने अपने पड़ोसी कृपाराम उर्फ टुंडे के साथ मिलकर वाल्मीकि समाज के 50 वर्षीय श्याम बाबू पर जानलेवा हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के चौथे ...