बिजनौर, अक्टूबर 9 -- एक माह पूर्व क्षेत्र के गांव गड़ीकपुरा में 60 वर्षीय वृद्ध की हत्या के विवाद में नामजद दो आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने किरतपुर थाने पर धरना दिया। प्रभारी निरीक्षक पुष्पा देवी ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन धरनारत किसान नहीं मानें। उसके बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी नितेश प्रताप सिंह ने किसानों से वार्ता की। उनके आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त किया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने एक माह पूर्व गांव गड़ीकपुरा में नरेश की हत्या कर दी गई थी। पीड़ित परिजनों ने हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अभी तक नामजद आरोपियों से दो आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। नामजद दो हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाकियू टिकैत ने धरना दिया। शांम को लगभग पा...