हरिद्वार, सितम्बर 28 -- कटारपुर गांव में बीते गुरुवार रात रंजिश के चलते एक युवक ने दूसरे युवक को गोली मार दी। मामले में युवक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसके तीन साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने परिजनों के साथ मिलकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। गुरुवार रात अर्जुन (27) पुत्र सुरेंद्र और अनुज पुत्र पपिन्द्र के बीच कहासुनी हो गई। अनुज ने तमंचा निकालकर अर्जुन पर फायर झोंक दिया। गोली लगते ही अर्जुन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। आरोपी मौका लेकर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल अर्जुन को ग्रामीणों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल हरिद्वार ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। अर्जुन की पत्नी मानसी की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। बजरं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.