शाहजहांपुर, फरवरी 15 -- तिलहर, संवाददाता। नदी किनारे मिले सोनपाल के शव के मामले में परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द करने के आश्वासन पर पोस्टमार्टम के लगभग 20 घंटे बाद शनिवार दोपहर को सोनपाल के शव का अंतिम संस्कार किया गया। पिंगरा गांव के जंगल में गर्रा नदी के किनारे 11 जनवरी को एक ग्रामीण का शव मिला था जिसकी पहचान 13 फरवरी को राईखेड़ा गांव निवासी बलवीर कठेरिया ने अपने 55 वर्षीय पिता सोनपाल के रूप में की थी। बलवीर ने बताया कि 13 जनवरी को तालबीपुर द्विवरिया गांव के रामचंद्र एवं उसके भाई सचिन ने फोन कर उसके पिता को कहीं बुलाया था। इसके बाद से वह घर वापस नहीं आए थे। जब उनका कोई सुराग नहीं लगा तो उन्होंने 23 जनवरी को पिता की गुमशु...