सहारनपुर, फरवरी 7 -- महिला के मायके पक्ष के साथ मारपीट करने के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज राष्ट्रीय बजरंग दल ने कोतवाली में धरना प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने 16 नामजद आरोपियों में से मुख़्य आरोपी महिला के पति को गिरफ्तार किया है। शनिवार को राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विकास सैनी ने बताया कि जनपद शामली के गांव भोगीमाजरा निवासी सुमन पुत्री बाबूराम की शादी नकुड़ के गांव भैरमऊ निवासी लोकेश के साथ हुई थी। आरोप है कि सुमन के ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। बीते एक जनवरी को सुमन के साथ मारपीट की सूचना पर उसके मायके वाले भैरमऊ आए थे। आरोप लगाया कि लोकेश आदि ने महिला के मायके पक्ष के लोगो के साथ मारपीट की थी, जिसमे कई लोग गंभीर घायल हुए था। महिला सुमन ने तहरीर देकर दो जनवरी को अपने प...