भभुआ, फरवरी 7 -- भभुआ। गोकशी मामले के एक आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए शुक्रवार को यूपी के प्रयागराज की पुलिस कैमूर पहुंची। प्रयागराज थाना के सब इंस्पेक्टर शशि कुमार ने भभुआ नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के सहयोग से शहर के वार्ड 14 निवासी आरोपित आजाद की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। हालांकि यूपी पुलिस की छापेमारी के समय आरोपित घर से फरार पाया गया। उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। हि.प्र. मारपीट में कसेर गांव की महिला जख्मी भभुआ। जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के कसेर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला घायल हो गयी। घायल कसेर गांव निवासी चन्दा देवी का स्थानीय अस्पताल में उपचार कराया गया। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर परिजनों द्वारा उसे सदर अस्पताल में लाया गया। चिकित्सक द्वारा उसे भर्ती कर उसका इलाज किया गया। भगवानपुर थाने की पु...