शाहजहांपुर, दिसम्बर 29 -- नगर निगम क्षेत्र में निगोही रोड पर बन रहे नाले के निर्माण को लेकर स्थानीय पार्षद ने अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए नगर आयुक्त से शिकायत की है। जलाल नगर बाहरी चुंगी वार्ड नंबर 30 की पार्षद रीता राठौर ने बताया कि उनके वार्ड में पंच पीर तिराहा से चांदनी पुलिया तक नाला निर्माण लखनऊ की फर्म एसएस इंफ्रा द्वारा कराया जा रहा है। पार्षद ने आरोप लगाया कि फर्म का काम देखने वाले मुख्य कर्मचारी द्वारा नाले की दूरी तय मानक के अनुसार नहीं रखी जा रही है। निगम द्वारा निर्धारित दूरी 15 मीटर थी, लेकिन निर्माण के दौरान यह घटाकर साढ़े सात मीटर या इससे भी कम दूरी पर बन रही है। पार्षद ने कहा कि इस कारण नाले की गुणवत्ता और सड़क किनारे पानी निकासी प्रभावित हो सकती है। साथ ही, नाले की खुदाई के दौरान निकल रही मिट्टी को अवैध तरीके से बेचे जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.