बुलंदशहर, जनवरी 5 -- जिला अस्पताल में सर्जरी विभाग के एक डॉक्टर पर ऑपरेशन करने के नाम पर रूपये लेने का आरोप लगा है। अस्पताल में करीब 25 दिन पहले अगौता क्षेत्र निवासी महिला का पित्त की थैली का ऑपरेशन हुआ था। परिजनों का आरोप है कि हेपेटाइटिस, किट और औजार के नाम पर रूपये लिए गए। इस मामले की कुछ ऑडियो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं परिजनों ने सीएमओ से भी शिकायत की थी। सोमवार को परिजन एसएसपी के पास भी शिकायत करने के लिए पहुंचे, लेकिन रूपये वापस होने के आश्वासन पर वापस लौट गए। उधर, मीडिया प्रभारी डॉ. पीके झा का कहना है कि एक रूम में परिवार आपस में लेनदेन कर रहा है। किट के सामान के रूपये मांगे गए थे। अभी तक शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर हर बिन्दु पर जांच होगी। अगौता क्षेत्र निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी नीतू के प...