कौशाम्बी, जुलाई 6 -- दोआबा के 33 ग्रामीण और तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें डेढ़ हजार से भी ज्यादा मरीजों का इलाज किया गया। गंभीर रोगियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेले में पात्रों का गोल्डेन कार्ड बनाया गया और आभा आईडी भी बनाई गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महगांव, भरवारी और गौसपुर का निरीक्षण कर मेले की व्यवस्था देखी। मरीजों-तीमारदारों से समस्याओं की जानकारी ली। डॉक्टरों के साथ अन्य स्टॉफ को भी बाहर की दवाएं नहीं दिए जाने और खून आदि की जांच सरकारी लैब में ही कराने का निर्देश दिया। बताया कि मेले की कामयाबी के लिए 59 चिकित्साधिकारी व 140 पैरामेडिकल कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। कुल 1691 मरीजों का इलाज किया गया। 12 गंभीर रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.