शाहजहांपुर, जनवरी 12 -- जिले में संचालित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों की व्यवस्थाओं का रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने निरीक्षण किया। इस दौरान मरीज भी देखे। उन्होंने अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलीकोठी और भावलखेड़ा ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेहरामऊ दक्षिणी में आयोजित स्वास्थ्य मेलों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सकीय सेवाएं, दवाओं की उपलब्धता, पंजीकरण व्यवस्था और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली गई। इसके बाद सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेहरामऊ दक्षिणी का निरीक्षण किया, जहां सभी स्टाफ उपस्थित मिले। डॉ. उस्मान द्वारा 64 मरीजों को देखे जाने की जानकारी मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...