मऊ, फरवरी 3 -- मऊ। जिले में संचालित 40 पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें पहुंचे 2172 मरीजों का 87 डाक्टरों ने उनके सेहत की जांच की। इनमें से 21 गम्भीर मरीजों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए रेफर किया। वहीं नौ पात्रों का गोल्डन कार्ड भी बनाया गया। स्वास्थ्य मेले में चर्म रोगों के साथ ही सांस, पेट दर्द और बीपी के मरीजों की संख्या अधिक रही। डाक्टरों की टीम ने सर्दी, जुकाम और बुखार को नजर अंदाज नहीं करने की सलाह दी। इस समय पड़ रही ठंड के बीच सावधानी बरतने पर जोर दिया। चिरैयाकोट संवाद के अनुसार रविवार को रानीपुर सीएचसी अधीक्षक डा.अशोक कुमार चौहान की देखरेख मंे कुल छह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ। चिरैयाकोट प्राथमिक स्वास्थ्य में केन्द्र प्रभारी धर्मेन्द्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.