महाराजगंज, जुलाई 21 -- महराजगंज, निज संवाददाता। बदले मौसम में लोगों का स्वास्थ्य तेजी से प्रभावित हो रहा है। इसकी तस्दीक आरोग्य मेले में पहुंचे पीड़ित कर रहे हैं। सुबह से लेकर शाम चार बजे तक मेले में भीड़ रही। मेले में पहुंचे 2093 मरीजों में बीमारी से गंभीर 15 पीड़ितों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव के लोगों को घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रविवार को 41 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेला आयोजित हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इन्दिरानगर में डॉ. नमिता गुप्ता,पीएचसी बागापार में डॉ. आश्रय सिंह और पीएचसी कोहड़वल में डॉ. एसएन प्रसाद की देखरेख में 498 पीड़ितों की स्वास्थ्य जांच की। इनमें बीमारी से गंभीर नौ पीड़ितों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। घुघली संवाद के अनुसार पीएचसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.