सोनभद्र, जुलाई 20 -- सोनभद्र/खलियारी, संवाददाता। राबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व खलियारी पीएचसी पर रविवार को सीएम आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 96 मरीजों को जांच कर दवा दी गई। मेले में सर्दी, जुकाम, वायरल, फीवर के सबसे अधिक मरीज आए थे। राबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डा.जेपी सिंह ने सीएम आरोग्य मेले में पहुंचने वाले मरीजों को देखा। कई मरीजों को जांच करते हुए दवा दिया। यहां पर कुल 30 मरीजों को जांच कर दवा दी गई। बदलते मौसम में लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया। सर्दी, जुकाम, वायरल फीवर, सिर दर्द के सबसे अधिक मरीज आए थे। इसी तरह नगवां ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलियारी पर सीएम आरोग्य मेला में कुल 66 मरीजों को दवा वितरण किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलियारी के प्रभारी चिकित्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.