महाराजगंज, फरवरी 9 -- महराजगंज, निज संवाददाता। ठंड से राहत मिलने के बाद भी मरीजों की संख्या में कमी नहीं हो रही है। इसकी तस्दीक आरोग्य मेले में पहुंचे मरीज कर रहे हैं। रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्यों पर आयोजित आरोग्य मेले में सुबह से लेकर दोपहर तक मरीजों की भीड़ रही। चार बजे तक आयोजित मेले में 1846 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। इनमें 865 सर्दी-जुकाम और बुखार से पीड़ित शामिल रहे। बीमारी से गंभीर 13 मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव के लोगों को उनके घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को 41 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेला आयोजित हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बागापार में एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र आर्या व डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.