मऊ, फरवरी 23 -- मऊ। जिले में संचालित 40 पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें पहुंचे 2178 मरीजों की 91 डाक्टरों ने जांच की। इनमें से गम्भीर मरीजों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए रेफर किया। साथ ही पात्रों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। आरोग्य मेले में चर्म रोगों के साथ ही सांस, पेट दर्द और बीपी के मरीजों की संख्या अधिक रही। डाक्टरों की टीम ने इस समय बदल रहे मौसम में सुबह और शाम सतर्कता बरतने की सलाह दी। चेताया कि थोड़ी भी लापरवाही करेंगे तो बीमार हो सकते हैं। मुहम्मदाबाद गोहना संवाद के अनुसार ब्लाक क्षेत्र के करहा समेत चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इस मौके पर चारों प्राथमिक स्वास्थ्य केद्रों पर 178 मरीजों का चिकित्सकों ने जांच कर दवा दी। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.