मऊ, जून 8 -- मऊ। जिले में संचालित 40 पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें पहुंचे 2416 मरीजों का 92 डाक्टरों ने उनके सेहत की जांच की। इनमें से गम्भीर मरीजों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए रेफर किया। साथ ही पात्रों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। आरोग्य मेले में सर्दी, जुकाम, बुखार, पेट दर्द और डायरिया से पीड़ितों की संख्या अधिक रही। डाक्टरों की टीम ने इस समय गर्मी के मौसम में तैलीय पदार्थों को खाने से परहेज करने की सलाह दी। साथ ही नीबू पानी, हरी सब्जी का सेवन करने पर जोर दिया। चेताया कि थोड़ी भी लापरवाही करेंगे तो बीमार हो सकते हैं। मुहम्मदाबाद गोहना संवाद के अनुसार ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत करहां समेत चार प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.