मऊ, अप्रैल 7 -- मऊ। जनपद में नौ सीएचसी और 40 पीएचसी पर रविवार को स्वास्थ्य मेला लगा। शिविर में पहुंचे 1908 मरीजों का डाक्टरों ने उपचार किया। इस समय तेज धूप और लू के बीच लोग बुखार, सर्दी, जुकाम और खांसी से पीड़ित होकर पहुंचे। वहीं, डाक्टरों ने बढ़ रहे तापमान और लू के बीच मरीजों से सावधानी बरतने की सलाह दी। चिरैयाकोट संवाद के अनुसार रानीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार चौहान की देखरेख में सीएचसी और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ, जिसमें कुल 285 मरीजों का निशुल्क दवा उपचार हुआ। इसमें चिरैयाकोट प्राथमिक स्वास्थ्य में केन्द्र प्रभारी धर्मेन्द्र मणि त्रिपाठी आदि द्वारा कुल 67 मरीजों का उपचार किया गया। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सचुई में डा.सौरभ सिंह की देखरेख में 42 और खुरहट में डॉ कमलेश कुमार गुप्ता आदि द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.