सीतापुर, जनवरी 7 -- सीतापुर, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने बुधवार को ब्लॉक पिसावां के आयुष्मान आरोग्य मंदिर वजीरनगर का निरीक्षण किया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर वजीरनगर में गंदगी मिलने पर डीएम काफी नाराज दिखे और उन्होंने सीएचओ की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए। साथ ही वार्षिक वेतन वृद्धि एवं अन्य कटौतियां करने को कहा। वहीं रजिस्टर में कमी मिलने पर मुख्य सेविका और आंगनबाड़ी कार्यकत्री को नोटिस दी। जबकि एएनएम को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एएनएम से उपकरण के बारे में जानकारी ली और एचआरपी रजिस्टर में कमी मिलने पर संबंधित को सुधार के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने आरोग्य मंदिर में व्यवस्थाएं दुरूस्त न मिलने पर सीएचओ शोभित मिश्रा की सेवासमाप्ति के लिए नोटिस, वार्षिक वेतन वृद्धि एवं अन्य कटौतियां करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.