महाराजगंज, फरवरी 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। उततर प्रदेश शासन की दो सदस्यीय एसआरएम टीम ने आठ आयुष्मान आरोग्य मंदिर की जांच की। इनमें बड़हरा रानी आरोग्य मंदिर में शुद्ध पेयजल और शौचालय की सुविधा नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की। स्वास्थ्य अधिकारी को तत्काल व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। एसआरएम टीम के डॉ. वीएन चतुर्वेदी और सतीश मिश्र के बीएमसी रिमझिम कसौधन सोमवार को करीब दो बजे आयुष्मान आरोग्य मंदिर बड़हरा रानी पहुंचे। एएनएम के आरसीएच रजिस्टर में लाभार्थी का आईडी नंबर और बैंक अकाउंट नंबर अंकित नही मिला। इतना ही नहीं आरोग्य मंदिर में शुद्ध पेयजल और शौचालय की सुविधा भी नहीं मिली। टीम ने नाराजगी जाहिर कर संबंधित अधिकारी को तत्काल व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। आरोग्य मंदिर सिसवा बाबू में शौचालय में गंदगी मिली। टीम ने संबंधित...