अमरोहा, जुलाई 23 -- आरिष्टी में पहुंचे ग्राम प्रधान पर रंजिशन हमला कर दिया गया। गाली-गलौज कर आरोपियों ने दौड़ाकर पीटा। हमले में ग्राम प्रधान गंभीर घायल हो गए। घटना के 15 दिन बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बीते वर्ष जुलाई की यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत जग्गा नगला की है। गांव निवासी मोनू के घर पर आरिष्टी कार्यक्रम था। ग्राम प्रधान कोशिंद्र सिंह आरिष्टी में पहुंचे थे। उनका आरोप है कि वहां पर पहले से मौजूद गांव निवासी विशू, वरुण पंवार, शिवम पंवार व विनीत ने पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। ग्राम प्रधान कोशिंद्र ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने अचानक ही उन पर हमला कर दिया। चारों ने आरिष्टी कार्यक्रम में ही उन्हें दौड़ाकर पीटा। हमले में कोशिंद्र सिंह गंभीर घायल हो गए। शोर सुनकर लोगों की भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.