अमरोहा, जुलाई 22 -- रंजिश के चलते आरिष्टी में पहुंचे ग्राम प्रधान पर हमला कर दिया। गाली-गलौज करते हुए आरोपियों ने दौड़ाकर पीटा। हमले में ग्राम प्रधान गंभीर घायल हो गए। घटना के 15 दिन बाद पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बीती सात जुलाई की यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत जग्गा नगला की है। गांव निवासी मोनू के घर पर आरिष्टी कार्यक्रम था। ग्राम प्रधान कोशिंद्र सिंह आरिष्टी में पहुंचे थे। उनका आरोप है कि वहां पर पहले से मौजूद गांव के रहने वाले विशू, वरुण पंवार, शिवम पंवार व विनीत ने पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। ग्राम प्रधान कोशिंद्र ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने अचानक ही उनपर हमला कर दिया। चारों ने आरिष्टी कार्यक्रम में ही उन्हें दौड़ाकर पीटा। हमले में कोशिंद्र सिंह गंभीर घायल हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.