बुलंदशहर, दिसम्बर 17 -- बुलंदशहर। आजाद समाज पार्टी की बुलंदशहर सदर विधानसभा इकाई का आरिफ सैफी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। आजाद समाज पार्टी के जिला मुख्यालय पर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिलेभर से पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। मेरठ मंडल के कोऑर्डिनेटर सुरेन्द्र राछौती और भाईचारा कमेटी के कोऑर्डिनेटर डॉ. अली शेर खां ने पार्टी की संगठनात्मक मजबूती पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान आरिफ सैफी को अध्यक्ष पद पर मनोनीत करते हुए पत्र दिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रधान भूपेन्द्र सिंह लोधी ने संचालन प्रियंका गौतम ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.