आरा, फरवरी 2 -- -बच्चों की देखभाल के लिए केयर टेकर बहाल, सभी सुविधाओं से सुसज्जित -जिले के प्रत्येक प्रखंड के लिए दो-दो पालना घर बनाने की स्वीकृति मिली -नौकरी करने वाली महिलाओं के बच्चों की देखभाल के लिए बने हैं पालना घर - आरा, हमारे संवाददाता। जिला मुख्यालय में चार पालना घर बनकर तैयार हो गये हैं। इनमें से दो को शुरू कर दिया गया है और दो अन्य में शुरू करने की तैयारी चल रही है। इसमें रहने वाले बच्चों की देखभाल के लिए केयर टेकर बहाल किये गये हैं। यहां इन बच्चों की देखभाल के लिहाज से सभी सुविधाएं बहाल की गई हैं। साथ ही इसे सभी सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। जिले के सभी 14 प्रखंडों में से प्रत्येक प्रखंड के लिए दो-दो पालना घर बनाने की स्वीकृति विभाग की ओर से मिल गई है। हालांकि इससे संबंधित पत्र जिला मुख्यालय को अभी प्राप्त नहीं हुआ है। सरक...