मधुबनी, फरवरी 18 -- झंझारपुर/अंधराठाढ़ी। आरा मिल की जांच करने गई वन विभाग की टीम पर बुधवार को मिल संचालक व कर्मियों ने हमला कर दिया। अंधराठाढ़ी प्रखंड अंतर्गत रुद्रपुर थाना क्षेत्र के ननौर पंचायत स्थित डुमरियाही गांव स्थित आरा मिल में की है। घटना में वन विभाग के तीन कर्मी घायल हो गए, जिनमें दो महिला वन रक्षी शामिल हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरा मिल संचालक सीताराम ठाकुर और जगदेव ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार झंझारपुर वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी अर्जुन प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में वन विभाग का 10 सदस्यीय जांच दल बुधवार को डुमरियाही गांव पहुंचा थी। टीम अवैध रूप से संचालित आरा मिल के लाइसेंस की जांच कर रही थी। इसी दौरान संचालकों से लाइसेंस की मांग की गई और आरा मिल का फोटो-वीडियो बनाया जा रहा था तो आरा म...