जमशेदपुर, अक्टूबर 6 -- जमशेदपुर। चक्रधरपुर मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 13 अक्तूबर, 20 अक्तूबर, 27 अक्तूबर, 03 नवंबर, 10 नवंबर, 17 नवंबर, 24 नवंबर के अलावा 1 दिसंबर, 8 दिसंबर व 15 दिसंबर को टाटानगर स्टेशन नहीं आएगी। ट्रेन को चांडिल के बाद कांड्रा व सीनी के रास्ते चलाने का आदेश हुआ है। इससे टाटानगर से चक्रधरपुर, राउरकेला समेत छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्टेशनों पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी होगी। दूसरी ओर, आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 14, 21 और 28 नवंबर के अलावा 5 व 12 दिसंबर को रद्द रहेगी। वहीं, दुर्ग से साउथ बिहार एक्सप्रेस 15, 22 व 29 नवंबर, 6 व 13 दिसंबर को रद्द रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.