हिन्दुस्तान संवाददाता, अप्रैल 10 -- आरा के चर्चित तनिष्क शोरूम लूटकांड में देश के सबसे बड़े गोल्डन थीफ कहे जाने वाले सुबोध सिंह का भी हाथ रहा है। रिमांड पर लिये गये वैशाली निवासी चंदन कुमार उर्फ प्रिंस से पूछताछ में पुलिस को इसके संकेत मिले हैं। चंदन उर्फ प्रिंस के अनुसार जेल में बंद सुबोध सिंह ने उसे लूट कांड के लिए अपराधियों को जुटाने का जिम्मा दिया था। इसके लिए उसे सुबोध सिंह की ओर से 30 लाख रुपये का पैकेज दिया गया था। इधर, रिमांड पर लिए गए चंदन कुमार उर्फ प्रिंस, शेरू सिंह सूरज मंडल और गौतम सहित आठों अपराधियों को बुधवार की शाम जेल भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार चंदन कुमार उर्फ प्रिंस ने बताया कि उसने सुबोध सिंह के कहने पर तनिष्क शोरूम लूट के लिए अपराधियों को हायर किया था। इसके लिए उसे सुबोध सिंह की ओर से 30 लाख का पैकेज दिया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.