हिन्दुस्तान संवाददाता, अप्रैल 2 -- भोजपुर जिले के आराशहर में नगर थाना क्षेत्र के सबसे व्यस्त शीशमहल चौक स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लग गई। शोरूम के बेसमेंट में लगी आग की चपेट में आने से करीब दर्जन भर बाइक जलकर खाक हो गई। एक कार भी पूरी तरह जल गयी है। हालांकि घटना के समय शोरूम में मौजूद ग्राहक और कर्मी बाल-बाल बच गये। 50 से अधिक लोग बगल की छत के जरिए किसी तरह सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। इधर, भरी दोपहरी शोरूम में अगलगी की घटना से इलाके में अफरातफरी मच गयी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस कारण आग शोरूम के ऊपरी तलों तक नहीं पहुंच सकी और बड़ा हादसा टल गया। आग लगने का कारण फिलहाल पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है। वैसे प्रत्यक्षदर्शियों की मानें, तो बेसमेंट में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.