आरा, जनवरी 9 -- आरा,हिप्र.। आरा की गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ संगीता सिंह को आईएमए राष्ट्रीय प्रशंसा पुरस्कार मिला है। बीते 27 दिसंबर को गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित 100वां अखिल भारतीय चिकित्सा सम्मेलन में आईसीसी चेयरमैन जय शाह और गुजरात विधान सभा के अध्यक्ष शंकर चौधरी ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया। वर्ष 2024-25 में मेरिटोरियस प्रदर्शन के लिए गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ संगीता सिंह को आईएमए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। मौके पर आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार नायक, पूर्व अध्यक्ष डॉ दिलीप भाभुशाली और महासचिव डॉ शर्बरी दत्ता सहित देश के विभिन्न राज्यों के डॉक्टर मौजूद थे। पुरस्कार मिलने पर डॉ संगीता ने आईएमए के राष्ट्रीय टीम को धन्यवाद दिया है। साथ ही कहा है कि यह पुरस्कार पाना गर्व की बात है। पुरस्कार मिलने पर आईएमए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्...